ਕੁੜੀ ਦੀ ਫੋਟੋ ZOOM ਕਰਕੇ ਦੇਖਣ ਤੇ ਅਜਿਹਾ ਨਜਾਰਾ ਨਜਰ ਆਵੇਗਾ ਕੇ ਹੋਸ਼ ਉਡ ਜਾਣਗੇ
सोशल मीडिया का चलन इन दिनों इतने जोरो पर है कि कहीं कुछ भी होता है, पल भर में ही वायरल हो जाता है। अगर, कोई कुछ अलग करता है तो वह तुरंत दुनिया के सामने आ जाता है। यहीं वजह है कि रोजाना हजारों तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए हमारे सामने आती हैं। हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई की जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इन तस्वीरों की सबसे खास बात ये हैं कि ये मजेदार होने के साथ साथ दिमाग को घुमा देने वाली भी हैं। इन तस्वीरों में हम आपके लिए एक तस्वीर निकाल कर लागे हैं जिसे पहली नजर में समझना बहुत मुश्किल है।
इस पोस्ट में हम एक ऐसी तस्वीर दिखाएंगे जिन्हें देख कर न सिर्फ आपको ये नहीं समझ आयेगा कि वाकई में आप क्या देख रहे हैं। कहा जाता है कि हम किसी चीज को जिस नजर से देखते हैं हमें वो चीज वैसी ही दिखती है। लेकिन यहां बिल्कुल उलटा है। आप जो तस्वीर देखने जा रहे हैं वो आपको एक बार में समझ नहीं आयेगी। इसके लिए आपको इन तस्वीरों को एक दो बार नहीं बल्कि कई बार देखना पड़ेगा। दरअसल, इस तस्वीर को ऐसे एंगल से खींचा गया है कि आपको ये काफी कन्फ्युज कर देंगी और इन्हें समझने के लिए आपको इन्हें कई बार देखना पड़ेगा।
हम जो तस्वीर आपको दिखाने जा रहे हैं ‘I love my girlfriend even if she’s a Gemini.’ कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। ‘I love my girlfriend even if she’s a Gemini.’ यानि की ‘मुझे अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार है भले ही उसकी राशि मिथुन हो।’ अब शायद आप यह सोच रहे होंगे कि कैप्शन में ऐसा क्या जो यह तस्वीर इतनी खास हो गई। यह तस्वीर क्यों खास है यह जानने के लिए आपको इसे जूम करना पड़ेगा।
अगर आप अब भी नहीं समझ पाये तो आपको बता दें कि इस तस्वीर में पीछे एक शीशा दिखाई दे रहा है जिसमें सिर्फ लड़की का ही चेहरा दिखाई दे रहा है। लेकिन, यह शीशे में दोनों के केवल सिर के पीछे का भाग ही दिखाई देना चाहिए। यह संभव ही नहीं है कि लड़की का चेहरा कैमरे में भी दिखे और उसके पीछे रखे शीशे में भी दिखे। यह तभी संभव है जब लकड़ी के दो चेहरे हो। बस इसी वजह से लड़के ने यह कैप्शन देकर इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।