मुंबई: बॉलीवुड के पितामह पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे और वेट्रन एक्टर शशि कपूर का 79 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह पिछले 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे. वह 79 वर्ष के थे.
शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था. और उनके तीन बच्चे करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर हैं. शशि कपूर को साल 2014 में चेस्ट इंफेक्शन हुआ था और साथ ही इसी समय उनकी बायपास सर्जरी भी की गई थी. शशि कपूर ने 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और अपने अभिनय के चलते उन्हें 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा
शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म ‘आवारा’ और ‘आग’ में काम किया था। साल 2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। साल 2015 में उन्हें 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शशि कपूर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। शशि कपूर को साल 2014 से चेस्ट में तकलीफ थी। इससे पहले उनकी बायपास सर्जरी भी हुई थी। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके भतीजे ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना हो गए। 1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई। बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली। शशि के तीन बच्चे करण कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर हैं।
शशि अपने पिता के ‘पृथ्वी थियेटर्स’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। शशि कपूर ने गैर परम्परागत किस्म की भूमिकाओं के साथ सिनेमा के परदे पर आगाज किया था। उन्होंने सांप्रदायिक दंगों पर आधारित फिल्म ‘धर्मपुत्र’ में काम किया था। उसके बाद चार दीवारी और प्रेमपत्र जैसी ऑफ बीट फिल्मों में नजर आये। वे हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने ‘हाउसहोल्डर’ और ‘शेक्सपियर वाला’ जैसी अंग्रेजी फिल्मो में मुख्या भूमिकाएं निभाईं।
70 के दशक में शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘दीवार’ सुपरहिट रही। इसके अलावा उन्होंने ‘सत्य शिवम सुंदरम’, ‘नमक हलाल’, ‘जब-जब फूल खिले’ और ‘कभी-कभी’ जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम किया था।